रिचर्ड थेलर को मिला अर्थशास्‍त्र का नोबेल प्राइज, राजन को छोड़ा पीछे

punjabkesari.in Monday, Oct 09, 2017 - 04:05 PM (IST)

नई दिल्लीः अमरीका के रिचर्ड एच. थेलर को साल 2017 के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। 12 सितंबर, 1945 को जन्मे अमरीकी अर्थशास्त्री थेलर शिकागो विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। वह अर्थशास्त्र में कई प्रसिद्ध किताबें लिख चुके हैं।
 

आखिरी मौके पर चूक गए राजन
नोबेल पुरस्कार के निर्णायक मंडल ने एक बयान में कहा कि थेलर का अध्ययन बताता है कि किस प्रकार सीमित तर्कसंगता, सामाजिक वरीयता और स्व-नियंत्रण की कमी जैसे मानवीय लक्षण किसी व्यक्ति के निर्णय को प्रक्रियागत तौर पर प्रभावित करते हैं और इससे बाजार के लक्षण पर भी प्रभाव पड़ता है। इस साल के अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की दौड़ में भारत की ओर से रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन भी शामिल थे लेकिन आखिरी मौके पर वह चूक‍ गए।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News