30% तक महंगा हुआ हवाई सफर, जानें किस रूट पर आपको चुकाने होंगे कितने रुपए

punjabkesari.in Friday, Feb 12, 2021 - 11:50 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः अब आपको फ्लाइट से यात्रा करने के लिए 30 फीसदी तक अधिक खर्च करना होगा। दरअसल सरकार ने अलग-अलग रूट्स के लिए न्यूनतम और अधिकतम किराया तय कर दिया है। न्यूनतम किराए में 10 फीसदी तक और अधिकतम किराए में 30 फीसदी तक की बढोतरी कर दी है। इसके साथ ही सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि 31 मार्च 2021 तक घरेलू फ्लाइट्स का परिचालन 80 फीसदी क्षमता के साथ होता रहेगा। 

PunjabKesari

सरकार ने क्यों बढ़ाया किराए का बैंड
सरकार ने हवाई यात्रा के किराए का बैंड बढ़ाने के पीछे ये वजह बताई है कि आखिरी बार पिछले साल मई में किराया तय किया गया था, जबकि तब से लेकर अब तक ईंधन की कीमतें काफी अधिक बढ़ चुकी हैं। सरकार ने कहा है कि ये नया एयरफेयर बैंड तब तक जारी रहेगा, जब तक कि फ्लाइट्स पूरी कैपेसिटी के साथ नहीं चलने लगतीं। 

PunjabKesari

आइए जानते हैं सरकार ने किस रूट पर कितना रखा है किराया

  • दिल्ली से मुंबई का किराया अब 3,500-10,000 रुपए के बजाय 3,900-13,000 रुपए हो जाएगा।
  • 40 मिनट वाली उड़ानों का किराया 2,200-7,800 रुपए के बीच होगा, जो पहले 2,000-6,000 रुपए था। यानी दिल्ली से चंडीगढ़, गोवा से मुंबई, मैंगलोर से बैंगलोर और श्रीनगर से जम्मू जैसी फ्लाइट्स में आपको ये किराया चुकाना होगा।
  • 40-60 मिनट वाली उड़ानों का टिकट पहले 2,500-7,500 रुपए था, जो अब 2,800-9,800 रुपए हो गया है। इसमें अहमदाबाद से भोपाल, लेह से दिल्ली, हैदराबाद से मुंबई और दिल्ली से श्रीनगर जैसी फ्लाइट्स आती हैं।
  • 60-90 मिनट वाली उड़ानों का किराया 3,300-11,700 रुपए के बीच होगा। यानी बैंगलोर से मुंबई, कोलकाता से लखनऊ, पटना से दिल्ली और चेन्नई से कोलकाता की हवाई यात्रा में आपको ये कीमत चुकानी होगी।
  • 90-120 मिनट की उड़ानों की बात करें तो आपको 3,900-13,000 रुपये के बीच किराया देना होगा। इसमें दिल्ली से मुंबई, चेन्नई से मुंबई, पोर्ट ब्लेयर से चेन्नई और जयपुर से वाराणसी जैसी फ्लाइट्स आती हैं।
  • 120-150 मिनट वाली उड़ानों का किराया 5,000-16,900 रुपए के बीच होगा। दिल्ली से बैंगलोर, गुवाहाटी से दिल्ली, जयपुर से बैंगलोर और गोवा से दिल्ली जैसी फ्लाइट्स इसी अवधिक में आती हैं।
  • 150-180 मिनट की अवधि वाली उड़ानों का किराया 6,100-20,400 रुपए तक होगा। इस लिस्ट में दिल्ली से कोच्चि, मुंबई से गुवाहाटी, मुंबई से श्रीनगर, चेन्नई से गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट्स आती हैं।
     

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News