कर्ज चुकाने के लिए अपनी 23 मंजिला बिल्डिंग बेचेगी Air india

punjabkesari.in Saturday, Feb 23, 2019 - 01:23 PM (IST)

जालंधर (सलवान): भारत के सबसे बड़े कंटेनर डिपो जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जे.एन.पी.टी.) ने अरबों के कर्ज में डूबी एयर इंडिया के मुम्बई स्थित प्रतिष्ठित 23 मंजिला बिल्डिंग को खरीदने के लिए 1,000 करोड़ रु पए से अधिक की बोली लगाई है।  जे.एन.पी.टी. की बोली भारतीय स्टेट इंश्योरैंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एल. आई.सी.) से ज्यादा है, जिसने इस नीलामी में हिस्सा लिया था। एयर इंडिया का यह टावर नरीमन प्वाइंट (मरीन ड्राइव) पर स्थित है। एक रिपोर्ट के अनुसार हालांकि बोली के परिणाम अभी तक सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। बोली को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है क्योंकि जे.एन.पी.टी. की कीमत कोटेशन एयर इंडिया द्वारा निर्धारित कीमत से कम है। 

रिपोर्ट के अनुसार इस नीलामी में केवल 2 बोलियां लगाई गई थीं और जे.एन.पी.टी. ने सबसे ऊंची बोली लगाई थी, जबकि राज्य सरकार ने शुरुआती रुचि दिखाने के बाद बोली नहीं लगाई। जमीन राज्य सरकार द्वारा लीज पर ली गई है इसलिए कानूनी रूप से इसमें से एक एन.ओ.सी. की आवश्यकता है। जे.एन.पी.टी. को टावर खरीदने के लिए पब्लिक इन्वैस्टमैंट बोर्ड (पी.आई.बी.) और कैबिनेट की मंजूरी लेनी होगी क्योंकि यह राशि 1,000 करोड़ रुपए से अधिक है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News