फिर से लगी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग, जानें आज कितने बढ़े रेट

punjabkesari.in Monday, Feb 25, 2019 - 09:39 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं, आज भी देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी हुई है और यह भी माना जा रहा है कि आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ सकती है।

PunjabKesari

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, 25 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 71.57 रुपए प्रति लीटर है। डीजल की कीमत 66.8  रुपए प्रति लीटर रहेगा। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत सोमवार को 77.20 रुपए प्रति लीटर रहेगा। वहीं, डीजल के भाव 69.97 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल के दाम में तकरीबन एक रुपए की बढ़ोतरी देखी गई है। कोलकाता में पेट्रोल 73.67 रुपए रहेगा। 

PunjabKesari

देश के चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 71.57 66.80
मुंबई 77.20 69.97
कोलकाता 73.67 68.59
चेन्नई 74.32 70.59

गौरतलब है कि इससे पहले हफ्ते में पेट्रोल-डीजल की कीमत में स्थिरता बनी हुई छी। लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण पेट्रोल का भाव दिल्ली में एक बार फिर 71 रुपए के पार पहुंच गया है। जबकि डीजल का भाव 66 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। 

PunjabKesari

पंजाब में पेट्रोल-डीजल की कीमत

जालंधर 71.49 65.70
लुधियाना 71.97 66.13
अमृतसर 72.07 66.23
पटियाला 71.87 66.05
हिमाचल प्रदेश 70.55 64.87
हरियाणा 72.00 66.19

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

jyoti choudhary

Recommended News

Related News