SBI के बाद यस और देना बैंक ने भी महंगा किया लोन

punjabkesari.in Monday, Mar 05, 2018 - 04:40 PM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय स्टेट बैंक (एस.बी.आई.) के बाद अब प्राइवेट बैंकों ने भी कर्ज महंगा करना शुरू कर दिया है। यस बैंक ने एम.सी.एल.आर. में 0.05-0.25 फीसदी की बढ़ौतरी की है। इसके अलावा देना बैंक ने भी एम.सी.एल.आर. में 0.05 फीसदी बढ़ौतरी की है। वहीं देना बैंक ने चुनिंदा रिटेल टर्म डिपॉजिट दर 0.25-0.50 फीसदी घटाई है।

गौरतलब है कि एस.बी.आई. ने लोन की दरों में 0.25 फीसदी तक बढ़ौतरी की। एस.बी.आई. ने MCLR (मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड आधारित लेंडिंग रेट) की दरों में बढ़ौतरी की। इसी दर को आधार बनाकर बैंक लोन देते हैं। एस.बी.आई. ने 3 साल की एम.सी.एल.आर. दरों को 8.10 फीसदी से बढ़ाकर 8.35 फीसदी किया है। इसी तरह दो साल की एम.सी.एल.आर. दरों को 8.05 फीसदी से बढ़ाकर 8.25 फीसदी कर दिया। एक साल की एम.सी.एल.आर. दर 7.95 फीसदी से बढ़कर 8.15 फीसदी हो गई है। अप्रैल 2016 के बाद पहले बार एस.बी.आई. ने दरों में बढ़ौतरी की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News