एक दिन में Adani को हुआ ₹2.42 लाख करोड़ का फायदा, अमीरों की लिस्ट में एक पायदान की बढ़त

punjabkesari.in Thursday, Oct 30, 2025 - 11:48 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः देश के तीसरे सबसे बड़े औद्योगिक समूह अडानी ग्रुप के शेयरों में बुधवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। ग्रुप की सभी 10 लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, जिससे ग्रुप का कुल मार्केट कैप 48,000 करोड़ रुपए से अधिक बढ़ गया। इस तेजी का सीधा असर समूह के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ पर पड़ा। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, बुधवार को अडानी की दौलत में 2.74 अरब डॉलर (करीब ₹2.42 लाख करोड़) का इजाफा हुआ, जिससे उनकी कुल संपत्ति 92.9 अरब डॉलर तक पहुंच गई।

PunjabKesari

अडानी बने दुनिया के 19वें सबसे अमीर व्यक्ति

इस उछाल के साथ ही अडानी ने दुनिया के अमीरों की लिस्ट में एक पायदान की बढ़त हासिल की है और अब वे 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस साल अब तक उनकी नेटवर्थ में 14.2 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है।

PunjabKesari

अंबानी अभी भी एक पायदान आगे

भारत और एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी अभी भी अडानी से एक स्थान आगे यानी 18वें नंबर पर बने हुए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन की नेटवर्थ बुधवार को 1.24 अरब डॉलर बढ़कर 106 अरब डॉलर हो गई। इस साल अब तक अंबानी की संपत्ति में 15.3 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।

दुनिया के टॉप 10 अरबपति

  • एलन मस्क – $472 अरब
  • लैरी एलिसन (Oracle) – $336 अरब
  • मार्क जकरबर्ग (Meta) – $264 अरब
  • जेफ बेजोस (Amazon) – $253 अरब
  • लैरी पेज (Google) – $239 अरब
  • सर्गेई ब्रिन (Google) – $223 अरब
  • बर्नार्ड अर्नॉल्ट (LVMH) – $197 अरब
  • स्टीव बालमर (Microsoft) – $186 अरब
  • जेंसन हुआंग (NVIDIA) – $180 अरब
  • माइकल डेल (Dell Technologies) – $168 अरब

लैरी एलिसन की नेटवर्थ में बुधवार को 5.4 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई, हालांकि वे अभी भी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं।

PunjabKesari

भारत में बढ़ती आर्थिक ताकत

अडानी और अंबानी दोनों की तेजी से बढ़ती संपत्ति यह दिखाती है कि भारत अब वैश्विक स्तर पर उभरते निवेशकों और उद्योगपतियों का केंद्र बनता जा रहा है। अडानी ग्रुप की ऊर्जा, बंदरगाह, और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में तेजी ने निवेशकों का भरोसा एक बार फिर मजबूत किया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News