सोना बेचने की बजाय गिरवी रखने का ट्रेंड बढ़ा, भारत में Gold Loan मार्केट 2.94 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचा

punjabkesari.in Monday, Oct 06, 2025 - 12:13 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः सोने की कीमतों में हाल के समय में तेज बढ़ोतरी ने गोल्ड लोन मार्केट को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। जुलाई 2025 तक गोल्ड लोन मार्केट 122% बढ़कर 2.94 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इन्वेस्ट यादन्या के संस्थापक परिमल अडे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसे लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि भारतीय लोग सोना बेचने के बजाय उसे गिरवी रखकर शॉर्ट-टर्म लिक्विडिटी का फायदा उठा रहे हैं। यह रिटेल लोन सेगमेंट अब देश में सबसे तेजी से बढ़ने वाला सेक्टर बन गया है।

उछाल के पीछे के कारण

  • सोने की बढ़ती कीमतें: गिरवी रखे गए सोने का मूल्य बढ़ा है।
  • आरबीआई के आसान क्रेडिट नियम: बैंकों और एनबीएफसी को सोने के बदले लोन देने में अधिक फ्लेक्सिबिलिटी मिली है।

इस वजह से ग्रामीण और शहरी दोनों तरह के उधारकर्ताओं में शॉर्ट-टर्म लिक्विडिटी की मांग बढ़ी है। यह पैसा व्यापार, आपातकाल या व्यक्तिगत खर्चों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

बड़े बदलाव का संकेत

गोल्ड लोन लंबे समय से लोकप्रिय रहे हैं लेकिन हाल का उछाल संस्थागत उधार और वित्तीय समावेशन की ओर इशारा करता है। अडे का कहना है, “कभी-कभी यह 'अपना सोना बेचो' नहीं होता, बल्कि 'अपने सोने को अपने लिए काम कराओ' होता है।”
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News