कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 34,183 करोड़ रुपए का नुकसान

punjabkesari.in Sunday, Jun 18, 2017 - 04:25 PM (IST)

नई दिल्ली: देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण में संयुक्त रूप से 34,182.73 करोड़ रुपए की गिरावट आयी। सर्वाधिक गिरावट टीसीएस में दर्ज की गयी। शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में शीर्ष 10 कंपनियों में टी.सी.एस., एच.डी.एफ.सी., एचयूएल, मारति, इंफोसिस तथा ओ.एन.जी.सी. को बाजार पूंजीकरण के लिहाज से नुकसान हुआ, वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, एच.डी.एफ.सी. बैंक, आई.टी.सी. तथा एस.बी.आई. को संयुक्त रूप से 30,203,.08 करोड़ रुपए का लाभ हुआ।टी.सी.एस. का बाजार पूंजीकरण  सर्वाधिक 22,226.42 करोड़ रुपए घटकर 4,72,400.25 करोड़ रुपए रहा।
PunjabKesari
मारूति सुजुकी इंडिया का बाजार पूंजीकरण (एक कैप) 5,576.4 करोड़ रुपए घटकर 2,19,503.45 करोड़ रुपए पहुंच गया जबिक ओ.एन.जी.सी. का एमकैप  2,951.64 करोड़ रुपए की गिरावट के साथ 2,14,122.53 करोड़ रुपए पहुंच गया। इंफोसिस का एमकैप 1,872.01 करोड़ रुपए की गिरावट के साथ 2,16,027.65 करोड़ रपये रहा वहीं एचयूएल की बाजार हैसियत 789.75 करोड़ रपये घटकर 2,36,262.13 करोड़ रपये रही। एच.डी.एफ.सी. का बाजार पूंजीकरण 766.51 करोड़ रुपए घटकर 2,60,661.37 करोड़ रुपए रहा। वहीं दूसरी तरफ रिलायंस इंडस्ट्रीज का एम-कैप 17,021.26 करोड़ रुपए बढ़कर 4,51,250.35 करोड़ रुपए  पहुंच गया। 
PunjabKesari

एस.बी.आई. का बाजार मूल्यांकन 12,777.78 करोड़ रुपए बढ़कर 2,46,747.16 करोड़ रुपए तथा एच.डी.एफ.सी. बैंक का एमकैप 282.57 करोड़ रुपए बढ़कर 4,28,478.90 करोड़ रुपए पहुंच गया। आई.टी.सी. का बाजार पूंजीकरण 121.47 करोड़ रुपए बढ़कर 3,72,074.34 करोड़ रुपए हो गया। एमकैप के लिहाज से शीर्ष 10 कंपनियों में टीसीएस पहले स्थान पर रही। उसके बाद क्रमश: आरआईएल, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, एचडीएफसी, एसबीआई, एचयूएल तथा मारूति, इंफोसिस तथा ओएनजीसी का स्थान रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News