4 सिफारिशों पर 7वें वेतन आयोग में ''मतभेद'' रहे

punjabkesari.in Friday, Nov 20, 2015 - 11:30 AM (IST)

नई दिल्ली: सातवें वेतन आयोग में आई.ए.एस. और आई.एफ.एस. की आई.पी.एस. जैसी अन्य सेवाओं से श्रेष्ठता के मुद्दे पर ''मतभेद'' रहे। पूर्व सचिव विवेक राय की समानता पर चेयरमैन की सिफारिश पर अलग राय रही। 

सातवें वेतन आयोग की 900 पृष्ठ की रिपोर्ट में उन 4 बिंदुओं का भी उल्लेख किया गया है जिसमें आयोग के सदस्यों के विचार भिन्न रहे। आयोग के चेयरमैन न्यायमूर्ति ए.के.माथुर के अलावा इसके सदस्यों में 1978 बैच के सेवानिवृत्त आई.ए.एस. अधिकारी विवेक राय और अर्थशास्त्री रथित रे शामिल हैं। मीना आयोग आयोग की सदस्य हैं।  

आयोग में आई.ए.एस. तथा आई.एफ.एस. को मिले ''लाभ'' के मुद्दे पर सहमति नहीं दिखी। राय का मानना था कि वित्तीय लाभ सिर्फ आई.ए.एस. और आई.एफ.एस. को देना ही उचित है। वहीं रथिन रे का कहना था कि आई.ए.एस. और आई.एफ.एस. को मिलने वाली ''वित्तीय बढ़त'' को समाप्त किया जाना चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News