312 करोड़ रुपए को चपत लगाकर 78 कंपनियां हुई फरार

punjabkesari.in Saturday, Dec 03, 2016 - 10:37 AM (IST)

नई दिल्लीः देश के निवेशकों से तकरीबन 312 करोड़ रुपए की मोटी रकम जुटाने के बाद 78 कंपनियां गायब हो गई हैं। इसमें से सबसे ज्यादा गुजरात की 17 कंपनियां हैं। लोकसभा में यह जानकारी कॉरपोरेट मामले के राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा शुक्रवार को दी गई। उन्होंने बताया कि ये कंपनियां तमिलनाडु, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पंजाब की हैं।

इन कंपनियों ने पब्लिक इश्यू के जरिए शेयर बाजार से पैसा उठाया और खाता-बही को सही तरीके से अपडेट भी नहीं किया है। इन 78 कंपनियों ने बाजार से करीब 312 करोड़ रुपए उठाए थे। मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में सवाल के लिखित जवाब में बताया कि अब तक इस तरह की 238 कंपनियों की पहचान की गई है।

इस सूची में से 160 कंपनियों को हटा दिया गया है। सिर्फ 78 कंपनियों को अब तक ढूंढ़ा नहीं जा सका है। मेघवाल ने बताया कि ये कंपनियां चिटफंड स्कीम, मल्टी लेवल मार्केटिंग आदि काम किया करती थीं और इन कंपनियों ने अवैध तरीकों से जनता से पैसा उगाहा। इसमें से गुजरात में सबसे ज्यादा 17 कंपनियां थीं। आंध्र प्रदेश में 13, तमिलनाडु में 10 महाराष्ट्र में 9 और पश्चिम बंगाल, दिल्ली, मप्र और में पांच-पांच कंपनियां थीं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News