1.75 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार

punjabkesari.in Sunday, Jul 08, 2018 - 12:01 PM (IST)

मुम्बई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में गत सप्ताह 29 जून में 1.75 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी किए गए आंकड़ों में दी गई है। आर.बी.आई. के आंकड़ों के अनुसार बीते सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 406.05 अरब डॉलर था, जबकि उससे पूर्व सप्ताह में 22 जून को देश का विदेशी मुद्रा भंडार 407.81 अरब डॉलर था।

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफ.सी.ए.), स्वर्ण भंडार, विशेष निकासी अधिकार (एस.डी.आर.) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आई.एम.एफ.) में आर.बी.आई. का आरक्षित कोष शामिल है। समीक्षाधीन सप्ताह एफ.सी.ए. में 1.78 अरब डॉलर की कमी आई और यह 380.71 अरब डॉलर रह गया। एफ.सी.ए. में अमरीकी डॉलर के अलावा तकरीबन 20-30 प्रतिशत विश्व की प्रमुख मुद्राएं होती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News