बैंकों की हड़ताल से 1.3 लाख करोड़ का लेन-देन प्रभावित

punjabkesari.in Wednesday, Mar 01, 2017 - 09:40 AM (IST)

नई दिल्ली: बैंक यूनियनों के एक वर्ग की हड़ताल के कारण कल सरकारी बैंकों की तमाम शाखाओं में काम प्रभावित हुआ। देश के विभिन्न स्थानों से ए.टी.एम. में नकदी नहीं होने की खबरें मिली हैं। उद्योग मंडल एसोचैम ने कहा कि सरकारी बैंकों की इस हड़ताल से करीब 1.3 लाख करोड़ रुपए का लेन-देन प्रभावित हुआ। एसोचैम के महासचिव डी.एस. रावत ने कहा, ‘‘अखिल भारतीय स्तर की बैंक हड़ताल से करीब 1600 करोड़ रुपए का कर्ज नहीं दिए जा सकने का अनुमान है।’’

हड़ताल की वजह से सरकारी बैंकों की शाखाएं कल या तो बंद रहीं या उनमें कोई कामकाज नहीं हुआ। हड़ताल से कई स्थानों पर ए.टी.एम. में नकदी नहीं होने की खबरें मिली हैं।

ये हैं प्रमुख मांगें
- वापस न चुकाए जाने वाले ऋणों के लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
- बैंकिंग क्षेत्र में स्थायी नौकरियों की आऊटसोर्सिंग बंद हो।
- सभी संवर्गों पर पर्याप्त भर्ती हो।
- नोटबंदी दौरान अतिरिक्त काम के लिए कर्मचारियों को मुआवजा दिया जाए।
- बैंक कर्मचारियों का वेतन संशोधित किया जाए।
- ऋणों की वसूली के लिए कड़े कानून बनें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News