कुमार विश्वास पर ‘चुप क्यों है कांग्रेस’

punjabkesari.in Monday, Oct 19, 2020 - 02:29 AM (IST)

कांग्रेस इस समय कुमार विश्वास की पत्नी मंजू शर्मा की बतौर राजस्थान पब्लिक सॢवस कमिशन (आर.पी.एस.सी.) की सदस्य की नियुक्ति को लेकर चुप्पी साधे हुए है, वहीं राजस्थान कांग्रेस यूनिट के सूत्रों से पता चला है कि राज्य के कई पार्टी नेताओं ने मंजू शर्मा की सदस्य के तौर पर नियुक्ति पर आपत्ति जताई है। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस मामले पर ज्यादा रोशनी डाल सकते हैं। 

कुमार विश्वास जिन्होंने 2014 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से चुनाव लड़ा था और उनकी जमानत जब्त हो गई थी। विश्वास आप के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे मगर उसके बाद वह दिल्ली के मुख्यमंत्री तथा पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के आलोचक बन गए। हालांकि अमेठी में कांग्रेसी समर्थक इस घटनाक्रम से निराश हैं। नाम न बताए जाने की शर्त पर एक कांग्रेसी नेता ने कहा कि कुमार विश्वास का पार्टी में प्रवेश तब तक रोक देना चाहिए जब तक कि वह 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान राहुल गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांग लेते। 

बिहार विधानसभा चुनाव
जैसे कि बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण नजदीक आ रहा है, वहीं भाजपा तथा जदयू के बीच लोजपा को लेकर मतभेद स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रहे हैं। जदयू नेता अब खुलेआम भाजपा पर आरोप लगाते हुए उसे स्पष्ट करने के लिए कह रहे हैं कि वह दोनों ओर से नहीं खेल रहे। ऐसा इसलिए है क्योंकि चिराग पासवान ने लगातार  नीतीश कुमार के ऊपर हमले बोले हैं तथा वह निरंतर ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा भाजपा की प्रशंसा में जुटे हुए हैं। 

राजनीतिक पर्यवेक्षकों के अनुसार भाजपा नेताओं का एक वर्ग जो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पसंद नहीं करता, के खिलाफ चिराग को खड़ा किया है। मगर अब उन्होंने महसूस किया है कि यदि पानी नाव में आ जाएगा तो पूरी नाव ही डूबने को होगी। भाजपा ने अंतिम तौर पर यह निर्णय लिया है कि राज्य में भाजपा तथा जदयू अलग-अलग रैलियां नहीं करेंगी मगर यह सब राजग के छत्र के नीचे ही आयोजित होंगी। 

गुलाम नबी आजाद बिहार में चुनावी मुहिम में भाग नहीं लेंगे
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जिन्होंने पिछले बिहार विधानसभा चुनावों में चुनावी मुहिम में भाग लिया था, इस बार कोविड-19 के चलते कैंपेन नहीं करेंगे। पिछली बार बिहार के सीमांचल क्षेत्र में आजाद ने चुनावी मुहिम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। तीन अन्य कांग्रेसी नेता जिसमें अहमद पटेल, मोती लाल वोहरा तथा आर.पी.एन. सिंह शामिल हैं, कोरोना पॉजिटिव आने के बाद तेजी से रिकवरी कर रहे हैं।  उधर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आजाद से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम पूछा।

चुनावी मुहिम की सूची से गायब रूडी तथा शाहनवाज
राजीव प्रताप रूडी तथा शाहनवाज हुसैन जोकि बिहार से संबंध रखते हैं, भाजपा के 2 उच्च श्रेणी के नेता हैं। भाजपा के नेतृत्व वाली पहली अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में दोनों मंत्री रह चुके हैं। नरेन्द्र मोदी-अमित शाह के शासन द्वारा स्थापित अनाधिकृत 75 वर्ष की रिटायरमैंट आयु को दोनों नहीं तोड़ते। सरकार ने उम्र दराज होने के कारण भाजपा के दिग्गज लालकृष्ण अडवानी तक को बाहर रखा है। रूडी की आयु 58 तथा हुसैन 51 वर्ष के हैं। बिहार चुनावों के लिए भाजपा द्वारा जारी तीस नेताओं की सूची में से दोनों नेता बाहर रखे गए हैं। 

उत्तराखंड में राज्यसभा सीट के लिए दावा
उत्तराखंड की राज्यसभा सीट जोकि राज बब्बर के कार्यकाल के समापन के कारण खाली हो गई थी, ने भाजपा के लिए राजनीतिक बवाल खड़ा कर दिया है। इस सीट पर 9 नवम्बर को चुनाव होगा। राज बब्बर इस सीट पर हरीश रावत जोकि पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के खिलाफ थे और जिसके चलते बहुगुणा ने कांग्रेस को छोड़ भाजपा को ज्वाइन किया था, की जगह चुने गए थे। अब विजय बहुगुणा ने फिर से भाजपा की ओर से राज्यसभा सीट के लिए दावा किया है मगर भाजपा नेता श्याम जाजू ने भी इसी सीट के लिए अपना दावा ठोका है।-राहिल नोरा चोपड़ा
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News