बिहार बाढ़ में सात मरे, मृतकों की संख्या 179 पहुंची

punjabkesari.in Saturday, Sep 03, 2016 - 12:05 AM (IST)

नई दिल्ली: बिहार में बाढ़ से शुक्रवार को सात लोगों की और जान चली गई जिससे इस आपदा से मृतकों की संख्या 179 पहुंच गई है। हालांकि राज्य के कई हिस्सों में गंगा का जलस्तर घटना शुरू हो गया है। सात लोगों की मरने की खबर वैशाली, समस्तीपुर और खगडिय़ा जिले से है। इस बीच, लगातार दो दिनों की बारिश के बाद आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आद्रता का स्तर बढ़कर 95 और 69 प्रतिशत के बीच रहा। हालांकि तापमान सामान्य स्तर पर रहा। 
 
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि इस साल के इस समय के लिए सामान्य है। वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से एक डिग्री कम है। उधर, बिहार आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा कि बाढ़ से सबसे अधिक पांच लोग वैशाली जिले में मारे गए, जबकि समस्तीपुर और खगडिय़ा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। इससे बिहार में बाढ़ से मरने वालों की संया 179 पहुंच गई है।
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News