15 दिसंबर को भारत में लॉन्च होंगी Yamaha R3 और MT-03 बाइक्स
punjabkesari.in Monday, Nov 20, 2023 - 05:36 PM (IST)
ऑटो डेस्क. yamaha R3 और MT-03 बाइक्स 15 दिसंबर को भारत में लॉन्च हो रही हैं। दोनों को कंपनी ने भारत मोटोजीपी में पेश किया था। इनकी डिलीवरी इस साल के अंत में शुरू हो सकती है।
पावरट्रेन

यामाहा R3 और MT-03 में 321cc, ट्विन-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा, जो 42bhp की अधिकतम पावर और 29.5Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। इंजन को स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा।
कीमत

R3 की कीमत 3.1 लाख रुपये एक्स-शोरूम से अधिक होगी। वहीं MT-03 की कीमत इससे करीब 20,000 रुपये कम हो सकती है। इन दोनों बाइक्स की बिक्री कंपनी के चुनिंदा ब्लू स्क्वायर डीलर्स के माध्यम से की जाएगी।
