Volvo ने शुरु की 2023 वोल्वो एक्सी 40 के लिए बुकिंग्स, फेस्टिव सीजन में होगी लॉन्च

punjabkesari.in Wednesday, Aug 17, 2022 - 01:36 PM (IST)

ऑटो डेस्क: एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वोल्वो बहुत जल्द भारत में 2023 वोल्वो XC40 को लॉन्च कर सकती है। जिसके लिए कंपनी ने बुकिंग लेना शुरु कर दिया है। लेकिन इसकी डिलीवरी के लिए कंपनी द्वारा ग्राहकों को 2 महीने का वेटिंग पीरियड दिया गया है।  

2023 वोल्वो एक्ससी40 की बुकिंग हो गई शुरू, कंपनी जल्द ही भारत में करने वाली है लॉन्च

नई 2023 वोल्वो XC40 को कई सारे कॉस्मैटिक बदलावों के साथ पेश किया गया है। इसके फ्रंट में शार्प लुक वाले एलईडी हेडलैंप्स, एक फ्रेमलेस ग्रिल और एक नया डिज़ाइन किया गया फ्रंट बम्पर दिया गया है,जबकि इसके रियर में वोल्वो के सिग्नेचर एल-शेप्ड टेल लाइट्स शामिल किए गए हैं। इंटीरियर की बात करें तो इसमें एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें ऑल-इलेक्ट्रिक XC40 रिचार्ज की तरह, ICE वर्जन में भी लेदर-फ्री इंटीरियर अपहोल्स्ट्री भी दी जाएगी।

ग्लोबल लेवल पर वोल्वो हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ अवेलेबल है। जिसे देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत में भी इसे हाइब्रिड इंजन के साथ ही पेश किया जा सकता है।     

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Akash sikarwar

Related News