VJ रणविजय सिंह ने खरीदी लिमेटेड एडिशन Ultraviolette F77 इलेक्ट्रिक बाइक, जानें क्या है बाइक की खासियत

punjabkesari.in Monday, Jul 24, 2023 - 12:47 PM (IST)

ऑटो डेस्क: टीवी की जानी मानी पर्सनालिटी रणविजय सिंह ने लिमेटेड एडिशन अल्ट्रावॉयलेट एफ 77 की डिलीवरी ली थी। इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी मुंबई में ली है। एक्टर ने कुल 77 यूनिट्स में से मॉडल नंबर 16 की बाइक खरीदी है।

निर्माता ने बीते साल इसकी कीमतों का ऐलान किया था। बाइक के रेकॉन वर्जन की कीमत 3.8 लाख से लेकर 4.5 लाख तक जाती है। लिमेटेड एडिशन एफ77 की कीमत का ऐलान अभी नहीं किया गया।

जानकारी के अनुसार इसमें 10.3 किलोवाट लिथियम आयन बैटरी पैक दिया है। सिंगल चार्ज पर इससे 307 किमी की रेंज प्राप्त की जा सकती है। फीचर्स के तौर पर 5 इंच की टीएफटी स्क्रीन, 41 एमएम यूएसडी फ्रंट फ्रोक्स के साथ मोनोशॉक दिए हैं। रियर में 320 एमएम और 230 एमएम डिस्क ब्रेक, डुअल चैनल एबीएस, 3 राइडिंग मोड्स मिलते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News