नए कलर ऑप्शन और नई फीचर लिस्ट के साथ लॉन्च होगी अपडेटेड Tigor EV

punjabkesari.in Tuesday, Nov 22, 2022 - 11:51 AM (IST)

ऑटो डेस्क: टाटा मोटर्स बहुत जल्द मार्केट में अपडेटेड Tigor EV को लॉन्च करने वाली है। अनुमान है कि Tigor EV को नए कलर ऑप्शन और नई फीचर लिस्ट के साथ  पेश किया जाएगा,जबकि वर्तमान Tigor EV- Daytona grey और teal blue hues कलर में उपलब्ध है। कुछ समय पहले कंपनी ने Tiago EV को भी लॉन्च किया  था। 

PunjabKesari

नए कलर ऑप्शन के अलावा उम्मीद है कि इसमें कई सारे नए फीचर दिए जा सकते हैं। अपडेट फीचर लिस्ट में लेदर अपहोल्सट्री, क्रूज़र कंट्रोल को शामिल किया जा सकता है। पावर के लिए इसमें 26KWh का बैटरीपैक दिया जाएगा है, जो 74hp की पावर और 170nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। यह ईवी 306 किमी की रेंज देने में सक्षम होगी।  

वर्तमान टिगार ईवी XE, XM, XZ+ वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके एक्सटीरियर में प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, LED DRLs  और इंटीरियर में  ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हाइट- ऐडजस्टेबल ड्राइवर सीट्स, इलेक्ट्रिकली ऐडजस्टेबल और फोल्डेबल ORVEMs शामिल है।

<>


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News