19.13 लाख रुपए की कीमत पर पेश हुई टोयोटा इनोवा क्रिस्टा डीज़ल
punjabkesari.in Monday, Mar 20, 2023 - 04:06 PM (IST)

ऑटो डेस्क: टोयोटा ने एक बार फिर से नई कीमतों के साथ पेश कर दिया है। इस बार इनोवा को 19.13 लाख रुपए की कीमत पर उतारा गया है। यह G, GX, VX और टॉप-स्पेक ZX ट्रिम्स में पेश की गई है, और अपडेट्स के तौर पर इसके एक्सटीरियर के फ्रंट को अपडेट किया गया है। इसे नई लॉन्च की गई इनोवा हाइक्रॉस के साथ बेचा जाएगा।
एक्सटीरियर-
नई क्रिस्टा के फ्रंट में हल्के बदलाव किए गए हैं। इसमें रिडिज़ाइन किया हुआ नया बम्पर और नया फॉग लैंप हाउसिंग दी गई हैं। हालांकि इसके रियर में कोई बदलाव नही किए गए हैं।
फीचर्स-
फीचर्स की बात करें तो क्रिस्टा - पावर्ड ड्राइवर सीट एडजस्टमेंट, मल्टी-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, सेकेंड रो के लिए पिकनिक टेबल, हायर वेरियंट्स में लैदर सीट्स, एंबियंट लाइटिंग जैसे फीचर्स से लैस होगी। इसी के साथ इसमें Android Auto और Apple CarPlay कनेक्टिविटी के साथ 8-इंच की टचस्क्रीन भी दी गई है।
कीमत-
Variant |
Price |
G-7 seat |
Rs. 19.13Lakh |
G-8 seat |
Rs.19.18Lakh |
GX-7seat |
Rs. 19.99 Lakh |
GX-8seat |
Rs. 19.99 Lakh |
VX 7-seat |
Rs. 19.99 Lakh |
VX 8 seat |
Rs. 19.99 Lakh |
VX 7-seat PW |
Rs. 19.23Lakh |
VX 8-seat PW |
Rs. 19.28Lakh |
GX-7seatPW |
Rs.20.09Lakh |
GX-8seatPW |
Rs.20.09Lakh |