इस मेड इन इंडिया कंपनी को मिले 1 लाख से ज्यादा e-Scooter के ऑर्डर, 2 महीने पहले हुआ था लॉन्च

punjabkesari.in Monday, Oct 25, 2021 - 07:31 PM (IST)

ऑटो डेस्क। इलेक्ट्रिक बाइक कंपनी eBikeGo ने सोमवार को जानकारी दी कि उसे अपनी इलेक्ट्रिक बाइक के लिए एक लाख से अधिक ऑर्डर मिले हैं, जिसे दो महीने पहले भारत में लॉन्च किया गया था। eBikeGo ने बताया कि भुगतान की गई बुकिंग की राशि लगभग ₹1,000 करोड़ है।
PunjabKesari
eBikeGo कंपनी इस मॉडल के 'अब तक की सबसे पॉवरफुल इलेक्ट्रिक बाइक' होने का दावा करती है। इसके अलावा कंपनी देश भर में अपने विस्तार पर भी काम कर रही है। इसने 22 डीलरशिप भी बन चुकी हैं। त्योहारी सीजन के कारण कंपनी  को अभी और बुकिंग्स की उम्मीद है। कंपनी के संस्थापक और सीईओ इरफान खान ने कहा, "यह भारत का सबसे पर्यावरण के अनुकूल, इंटैलीजेंट और मजबूत इलेक्ट्रिक मोटो-स्कूटर है, जो देश में ई-मोबिलिटी की दिशा बदल देगा और इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में कड़ी टक्कर देगा।
PunjabKesari
कंपनी ने आने वाले महीनों में 50,000 बुकिंग का लक्ष्य रखा है। दिवाली के लिए रग्ड को चार नए कलर ऑप्शन- रेड, ब्लू, ब्लैक और रग्ड स्पेशल एडिशन में भी लॉन्च किया गया है। इसकी कीमतों की बात करें तो यह लगभग ₹85,000 से शुरू होती हैं और ₹1.05 लाख तक जाती हैं। ये कीमतें एक्स-शोरूम और सब्सिडी से पहले की हैं। यह दो वेरिएंट G1 और G1+ में उपलब्ध है।
इसके लुक, डिजाइन और फीचर्स की बात करें तो इसका लुक अन्य स्कूटर की अपेक्षा काफी अलग है। इसका कलर भी काफी यूनिक और अट्रैक्टिव है। इसमें 14 इंच के अलॉय व्हील हैं और इसमें 3kW (4bhp) का इलेक्ट्रिक मोटर और 1.9 kWh की 2 बैटरी लगी है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में करीब 4 घंटे लगते हैं और सिंगल चार्ज होने पर यह 160 किलोमीटर तक चल सकती है। इसकी टॉप स्पीड 70kmph है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Akash sikarwar

Recommended News

Related News