ADAS तकनीक के साथ लॉन्च हो सकती हैं ये गाड़ियां

punjabkesari.in Tuesday, Nov 21, 2023 - 12:43 PM (IST)

ऑटो डेस्क. ADAS एक आधुनिक सुरक्षा तकनीक है। यह पहले केवल हाई-एंड लग्जरी कारों में ही उपलब्ध थी, लेकिन अब यह कुछ किफायती कारों में भी देखी जा सकती है। भारत में आने वाले समय में कुछ ऐसी SUVs लॉन्च होने वाली हैं, जो ADAS तकनीक से लैस होंगी। चलिए जानते हैं इन कार्स के बारे में...


क्या है ADAS तकनीक


ADAS (एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम) एक ऐसी तकनीक है, जो कार को एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, टकराव से पहले की चेतावनी, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, लेन छोड़ने पर चेतावनी, इंटेलिजेंट हेडलैम्प कंट्रोल (IHC), रियर ड्राइव असिस्ट (RDA) और स्पीड असिस्ट सिस्टम जैसी सुविधाएं प्रदान करती है।


हुंडई क्रेटा

PunjabKesari
हुंडई क्रेटा SUV में ADAS तकनीक दी जा सकती है। इसे कंपनी अगले साल भारतीय बाजार में उतारेगी। ADAS के अलावा इस गाड़ी में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।


किआ सॉनेट

PunjabKesari
किआ मोटर्स अपनी किआ सॉनेट को भी ADAS तकनीक के साथ अपडेट करने की योजना बना रही है। यह मॉडल अगले साल की शुरुआत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकती है।


टाटा हैरियर 

PunjabKesari
टाटा मोटर्स ने अपनी टाटा हैरियर को भी ADAS तकनीक के साथ लॉन्च करने वाली है। इस गाड़ी को कंपनी अगले साल ऑटो एक्सपो में पेश करने की योजना बना रही है।


टाटा कर्व

PunjabKesari
टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में अपनी नई कूपे कार टाटा कर्व लाने वाली है। इस गाड़ी की टेस्टिंग चल रही है और इसे अगले साल बिक्री के लिए उतारा जाएगा।


महिंद्रा XUV.e8

PunjabKesari
महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी XUV.e8 इलेक्ट्रिक SUV को लेकर आ रही है। इसका लुक काफी हद तक मौजूदा महिंद्रा XUV700 के समान है। यह कार निर्माता की पहली बोर्न इलेक्ट्रिक कार होगी, जिसे नए INGLO EV स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर बनाया है। इस गाड़ी में ADAS तकनीक शामिल की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News