जल्द ही मार्केट में इन एसयूवीस की हो रही है एंट्री, जानें कब होगी लॉन्च

punjabkesari.in Tuesday, Sep 19, 2023 - 05:31 PM (IST)

ऑटो डेस्क: भारतीय बाज़ार में एसयूवी सेगमेंट में काफी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। लोग एसयूवीस को एक फैमिली कार के तौर पर देखते और पसंद करते हैं। कुछ कंपनियां अपनी मौजूदा एसयूवीस के फेसलिफ्ट भी पेश कर रही हैं। ऐसे में अगर आप नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो थोड़ा इंतज़ार करना बेहतर होगा। यहां हम आपको बताने जा रहे 3 नई लॉन्च होने वाली एसयूवीस के बारे में, जिनकी कीमत 10 लाख तक हो सकती है।

Tata Harrier Facelift -

हैरियर फेसलिफ्ट के फेस्टिव सीज़न में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसके मकैनिकल पार्ट में कोई बदलाव नही मिलेंगे। वही इसमें कॉस्मैटिक के साथ फीचर अपेडट किए जाएंगे।

Bolero Neo Plus-

बोलेरो नियो प्ल्स अक्टूबर में मार्केट में एंट्री कर सकती है। उम्मीद है कि इसकी कीमत 10 लाख रुपए से भी कम हो सकती है। बता दें कि इसके डिज़ाइन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Tata Safari Facelift -

टाटा सफारी को फेसलिफ्ट मॉडल के रुप में पेश किया जा सकता है। नए मॉडल में कॉस्मैटिक और मकैनिकल चेंज भी देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल इसे लेकर कंपनी कोई आधिकारिक पुष्टि नही की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News