भारतीय बाजार में जल्द ही आने वाली हैं ये SUVs औरMPVs, जानिए क्या रहेगा इनका लॉन्च टाइमलाइन
punjabkesari.in Wednesday, Sep 27, 2023 - 11:08 AM (IST)

ऑटो डेस्क: भारतीय ऑटोमोटिव सेक्टर में नई SUVs औरMPVs एंट्री के लिए तैयार हैं। इनकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपए के आसपास की हो सकती है। कुछ गाड़ियां अपकमिंग फेस्टिव सीज़न में लॉन्च होंगी, जबकि कुछ को 2024 में पेश किया जाएगा। एक नज़र डालते हैं और जानते हैं कि क्या इनका लॉन्च टाइमलाइन रहने वाला है-
Tata Punch EV
टाटा पंच ईवी को अपकमिंग त्योहारी सीज़न में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस माइक्रो एसयूवी को टाटा के जेनरेशन-2 ईवी प्लेटफॉर्म पर डेवलप किया जाएगा।
Toyota Taisor
Toyota Taisor की लॉन्च डेट का अभी खुलासा नहीं हुआ। यह मारुति फ्रोंक्स पर बेस्ड होगी। संभावना है कि इसमें फ्रोंक्स के समान वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ओटीए अपडेट, वॉयस असिस्टेंट क्षमताएं, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, रियरव्यू कैमरा, फास्ट यूएसबी चार्जिंग स्लॉट जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
Mahindra Bolero Neo Plus
Mahindra Bolero Neo Plus को भी जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। नया वेरिएंट 7 और 8 सीटर कॉन्फिग्रेशन में अवेलेबल होगा।
न्यू जेनरेशन Hyundai Venue
Hyundai जल्द ही न्यू जेनरेशन वेन्यू को पेश करने वाली है। नए मॉडल में कई सारे कॉस्मेटिक बदलाव मिलने वाले हैं। इसका प्रोडक्शन तलेगांव प्लांट में किया जाएगा।
न्यू जेनरेशन Tata Nexon
नेक्सन और नेक्सन ईवी के लॉन्च के बाद अब टाटा मोटर्स न्यू जेनरेशन Tata Nexon को लाने वाली है। इसे अल्फा प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा और इसमें दिए जाने वाले डिज़ाइन एलिमेंंट्स कर्व कॉन्सेप्ट से प्रेरित हो सकते हैं। इसमें 125bhp का पावर और 225Nm टॉर्क के साथ नया 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है।
Hyundai Exter EV
Hyundai एक्सटर के बाद कंपनी इसके इलेक्ट्रिक मॉडल को भी लाने की तैयारी कर रही है। यह नया मॉडल 2025 के आसपास लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। ईवी मॉडल के चलते इसमें बदलाव किए जा सकते हैं।