दो पहिया सेगमेंट में ये नए टू-व्हीलर हो सकते हैं लॉन्च

punjabkesari.in Thursday, Sep 28, 2023 - 05:52 PM (IST)

ऑटो डेस्क: देश के टू-व्हीलर सेगमेंट में कई सारी कंपनियों के दोपहिया वाहन मौजूद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब फिर से कुछ कंपनियां 400 सीसी व अन्य सेगमेंट में अपनी बाइक्स लॉन्च करने वाली हैं।  आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी बाइक्स होंगी और कब तक इन्हें लॉन्च किया जा सकता है।

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 452-
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉयल एनफील्ड नई हिमालयन मार्केट में पेश कर सकती है। उम्मीद है कि इसमें 452 सीसी का इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 40 बीएचपी पावर देगा। बाइक में नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्विचेबल एबीएस भी मिल सकता है।

PunjabKesari

ट्रॉयम्फ स्क्रैम्बलर 400एक्स-
ट्रॉयम्फ 400 सीसी सेगमेंट में नई स्क्रैम्बर 400 एक्स को भी भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकते हैं। उम्मीद है कि इसमें कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। बाइक में 398 सीसी इंजन मिलने की संभावना है। यह इंजन 40 बीएचपी और 37.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क देने में सक्षम है।

हीरो 440-
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हीरो मोटोकॉर्प की ओर से भी 440 सीसी के इंजन के साथ नई बाइक को भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही मे हॉर्ले और हीरो ने मिलकर 440एक्स बाइक को भी लॉन्च किया था।

बजाज पल्सर 400-

बजाज ऑटो ने बीते दिनों पल्सर एन 150 को लॉन्च किया था। इसके बाद कंपनी ने जानकारी साझा की है कि कंपनी बड़ी पल्सर पर काम कर रही है। इस बाइक को 400 सीसी सेगमेंट में पेश किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News