21 सितंबर को लॉन्च होने जा रही हैं ये लग्ज़री गाड़ियां, जाने क्या होगा खास
punjabkesari.in Tuesday, Sep 13, 2022 - 01:01 PM (IST)

<>
ऑटो डेस्क: सितंबर में भारत में 2 लग्ज़री कार निर्माता अपनी गाड़ियों को लॉन्च करने वाले हैं। जिन्में वोल्वो एक्स 40 फेसलिफ्ट और Mercedes-Benz EQS 580 शामिल हैं। इन दोनो गाड़ियो को लेकर कहा जा रहा है कि इन्हें कई सारे शानदार फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। जानते हैं कि क्या कुछ खास मिलने वाला है इन दोनो गाड़ियो में -
Volvo XC40 facelift-
वोल्वो भारत में Volvo XC40 के फेसलिफ्ट को लॉन्च करने वाली है। यह एक मिड-हाइब्रिड कार होगी, जिसमें 2.0-लीटर वाला इंजन दिए जा सकता है। डिजाइनिंग को लेकर कहा जा रहा है कि इसे कई सारे कॉस्मेटिक अपडेट्स के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा इसमें लेटस्ट फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। वही साथ ही यह भी अनुमान है कि इसकी कीमत 52 से 55 लाख रुपये के बीच लाया जा सकता है।
Mercedes-Benz EQS 580-
जर्मन की लग्जरी कार निर्माता Mercedes-Benz भारत में 21 सितंबर को अपनी नई EQS 580 इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने वाली है। कंपनी का कहना है कि यह ब्रांड का पहला ऐसा मॉडल होगा जिसे देश में ही असेंबल किया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक कार में 7.8 kWh की बैटरी दी गई है जो 770 km की रेंज पैदा कर सकती है। इसकी स्पीड को लेकर कहा जा रहा हि केवल 4.3 सेकेंड में ही 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसके अलावा कीमत को लेकरअभी कोई जानकारी सामने नही आई है,लेकिन ऐसी संभावना है कि इसे 1.75 करोड़ रुपए की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।