साल 2023 से बंद हो सकती हैं ये 17 कारें, सरकार ने उत्सर्जन के नए नियम लागू करने का किया ऐलान
punjabkesari.in Monday, Dec 19, 2022 - 02:19 PM (IST)

ऑटो डेस्क. साल 2023 बहुत जल्द शुरू होने जा रहा है। साल 2022 के आखिरी महीने दिसंबर में वाहन निर्माता कंपनीज शानदार ऑफर्स दे रही हैं। कई कंपनीज अगले साल वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी का भी ऐलान कर चुकी हैं। साल 2023 के अप्रैल महीने में देशभर में उत्सर्जन के नए नियम लागू हो जाएंगे। इससे प्रदूषण को रोकने में काफी मदद मिलेगी, लेकिन इस कारण कई कंपनियों की गाड़ियों को बंद किया जा सकता है। सरकार ने अप्रैल 2023 से उत्सर्जन के नए नियमों को लागू करने का फैसला किया है।
इन नियमों के लागू होने के बाद वाहनों से होने वाले उत्सर्जन को रियल टाइम में चैक किया जा सकेगा। इसके लिए वाहनों को अपडेट करना जरूरी हो जाएगा। इससे लागत बढ़ जाएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, कई कंपनीज अपने कुछ मॉडल्स को अपडेट करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहीं, जिस वजह से उन्हें अप्रैल 2023 में बंद किया जा सकता है।
ये कारें हो सकती हैं बंद
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अप्रैल 2023 से ह्यूंदै आई-20 डीजल, वर्ना डीजल, टाटा अल्ट्रोज डीजल, महिंद्रा मराजो, अल्ट्यूरस जी4, केयूवी 100, स्कोडा सुपर्ब, ऑक्टेविया, रेनो क्विड 800, निसान किक्स, मारुति ऑल्टो 800, होंडा सिटी फोर्थ जनरेशन, पांचवीं पीढ़ी की होंडा सिटी, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा पेट्रोल, अमेज डीजल, जैज और डब्ल्यूआरवी जैसी कारें बंद हो सकती हैं। हालांकि कंपनीज की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Anant Chaturdashi: आज अनंत चतुर्दशी पर इस विधि से करें पूजा, हर मनोकामना हो जाएगी पूरी

भाजपा का 2024 के चुनावों को लेकर रोहतक में होगा मंथन

Anant Chaturdashi: आज इस कथा को पढ़ने से मिलेगा राजयोग का सुख

Chanakya Niti: इस तरह के लोगों से भगवान हमेशा रहते हैं प्रसन्न, देखें क्या आप भी हैं उनकी गिनती में