फिर Mahindra Bolero ने भारतीय बाज़ार में मचाया धमाल, सितंबर में हुई शानदार बिक्री

punjabkesari.in Sunday, Oct 09, 2022 - 05:55 PM (IST)

ऑटो डेस्क: महिंद्रा पिछले कई सालों से लोगों के दिलों में राज कर रही है। कंपनी के लाइनअप में मौजूद कुछ ऐसे मॉडल्स  हैं,जो वर्तमान समय में भी ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं। इन्हीं पसंदीदा मॉडल्स की लिस्ट के बीच Mahindra Bolero का नाम भी शामिल है।  

PunjabKesari

बात अगर सितंबर में हुई सेल्स की करें तो Mahindra Bolero के 8000 से ज्यादा यूनिट्स बिके हैं। इसी के साथ कंपनी द्वारा प्रति महीने इसकी सेल में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अन्य मॉडल्स की बात करें तो महिंद्रा ने सितंबर 2022 में कुल 34,508 यूनिट्स बेचीं। इस सेल में सबसे ज्यादा डिमांड  एक्सयूवी700, स्कॉर्पियो-एन, बलेरो  और थार के लिए देखी गई है।

PunjabKesari
Mahindra Bolero को 3 ट्रिम ऑप्शन- B4, B6, और B6 (O) में पेश किया गया है। इसके अलावा, बोलेरो mHAWK75 BS6 डीजल इंजन द्वारा संचालित है जो 75 bhp और 210 Nm अधिकतम टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। बलेरो 3 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन – मिस्ट सिल्वर, लेकसाइड ब्राउन और डायमंड व्हाइट में अवेलेबल है। 

बात फीचर्स की करें तो इसका इंटीरियर कई सारे फीचर्स जैसे- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टैटिक बेंडिंग हेडलैंप, म्यूजिक सिस्टम से लैस है। साथ इसमें कई सारे सेफ्टी फीचर्स- ABS, ड्राइवर और को-ड्राइवर एयरबैग, सीट बेल्ट रिमाइंडर आदि से लैस हैं। Mahindra Bolero की शुरुआती  कीमत 9.45 लाख रुपये है।  

<>


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News