भारत में शुरू हुई The BMW M 1000 RR की डिलीवरी

punjabkesari.in Friday, Dec 22, 2023 - 05:41 PM (IST)

ऑटो डेस्क: BMW Motorrad India ने एम 1000 आरआर की डिलीवरी शुरू कर दी है। यह कंपनी की प्रमुख सुपरबाइक है। इसे जून 2023 में लॉन्च किया था। बाइक में 999 सीसी, इनलाइन 4-सिलेंडर इंजन दिया है, जो 14,500 rpm पर 209 bhp और 11,000 rpm पर 113nm  देता है। यह सुपरबाइक को 3.1 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है और इसकी टॉप स्पीड 314 kmph की है। 2023 BMW M1000 RR में नए एयरो-अनुकूलित विंगलेट्स के साथ हल्के कार्बन फाइबर फेयरिंग की सुविधा  दी है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika