Ather के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए सामने आया टीज़र
punjabkesari.in Friday, Dec 01, 2023 - 04:28 PM (IST)

ऑटो डेस्क: एथर एनर्जी अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर पर काम कर रही है। यह नया स्कूटर 10 वीं वर्षगांठ के मौके पर लाया जा रहा है। कंपनी ने इस नए एथर 450 एपेक्स के लिए टीज़र जारी किया है। उम्मीद है कि इसे सबसे ऊपर प्लेस किया जाएगा।
एथर के सीईओ तरुण मेहता ने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में खुलासा किया कि 450 एपेक्स 'अभी तक का सबसे तेज़ एथर' होगा। 450 एपेक्स को मौजूदा 450X की तरह ही 3.7kWh बैटरी दिए जाने की संभावना है। वहीं इसमें ज़्यादा पावरफुल मोटर मिलने की भी संभावना है। इससे 100 किमी प्रति घंटे रफ्तार हासिल हो सकती है।
उम्मीद है कि 450 एपेक्स को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। 450 एपेक्स की कीमत 450X दो लाख रुपए के आस-पास होने की उम्मीद है।