Tata motors ने चण्डीगढ़ में खोला चौथा स्क्रैपिंग सेंटर, 12,000 वाहन प्रति वर्ष होंगे स्क्रैप
punjabkesari.in Tuesday, Nov 28, 2023 - 06:31 PM (IST)
ऑटो डेस्क: Tata motors ने चण्डीगढ़ में 28 नवंबर को नया स्क्रैपिंग सेंटर खोला है। यह कंपनी का चौथा सेंटर है, जहां प्रतिवर्ष 12000 कारों को स्क्रैप किया जाएगा। निर्माता ने इस सुविधा का नाम Re. wi. Re. रखा है, जो recycle with respect के नाम को शोकेस करता है। इस सुविधा को टाटा मोटर्स पेसेंजर व्हीकल्स और टाटा पेसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिल्टी के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेश चंद्र ने किया।

कार निर्माता के अनुसार इस प्लांट में environment friendly process की मदद से काम होगा। इस सुविधा में दोनों पेसेंजर व कर्मिशियल वाहनों को स्क्रैप किया जाएगा।
