फॉर्मूला-ई रेस में सचिन तेंदुलकर ने की इलेक्ट्रिक रेसिंग कार की सवारी, महिंद्रा ने ट्वीट कर जताई खुशी

punjabkesari.in Tuesday, Feb 14, 2023 - 12:55 PM (IST)

ऑटो डेस्क: बीते दिनों देश में हैदराबाद में  ई-फॉर्मूला कार रेस आयोजित की गई थी। जिसमें कई सारी रेसिंग कार्स देखने को मिली। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हैदराबाद में ई-फॉर्मूला कार रेस के दौरान नजर आए। सचिन को इस दौरान दुनिया की सबसे तेज़ इलेक्ट्रिक कार पिनिनफेरिना बतिस्ता की सवारी करते हुए देखा गया है।

PunjabKesari

सचिन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर इस रेसिंग कार की परफार्मेंस को लेकर जमकर चर्चे हो रहे हैं। लोगों द्वारा इसकी खूब तारीफ की जा रही है। सचिन को लग्जरी व रेसिंग कार्स का काफी शौंक है। हालांकि उनके खुद के पास लग्जरी कार है।

The Pininfarina Battista had the perfect answer for “Are EVs the future?”.

It was so fast, we defied time and landed in the future!

A wonderful achievement by @anandmahindra & his team. Heartening to see Indian companies back cutting-edge, world class automobiles. pic.twitter.com/QWY1gmnigd
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) February 11, 2023

सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर लिखा है कि पिनिनफेरिना बतिस्ता के पास "क्या ईवीएस भविष्य हैं?" के लिए एकदम सही जवाब था। यह बहुत तेज था, हमने समय को चुनौती दी और भविष्य में उतरे! द्वारा एक अद्भुत उपलब्धि @anandmahindra & उसकी टोली। भारतीय कंपनियों को अत्याधुनिक, विश्व स्तरीय ऑटोमोबाइल देखकर खुशी हुई।

You just gave us a brilliant tagline for the #Battista Sachin. A car that ‘defies time & lands you in the future!’ Wah! That makes it a Master Blaster on wheels. And what a pleasure to have you with us today. 🙏🏽 @sachin_rt https://t.co/ZthdujQUg3
— anand mahindra (@anandmahindra) February 11, 2023

वहीं आनंद महिंद्रा ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, “आपने (सचिन) ने हमें बतिस्ता के लिए एक शानदार टैगलाइन दी है. आज आपको हमारे बीच पाकर कितनी खुशी हुई है.’।

बता दें कि इस कार्यक्रम में सचिन तेंदुलकर के अलावा शिखर धवन और युजवेंद्र चहल समेत कई अन्य भारतीय क्रिकेटर को भी देखा गया था। हालांकि  इसके अलावा इवेंट से साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार्स भी मौजूद थे।

पिनिनफेरिना बतिस्ता  को  पहली बार निर्माता ने हैदराबाद में आयोजित ई- फॉर्मूला रेस में पेश किया था, जबकि को पिछले साल 18 करोड़ रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया था।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News