Land Rover Defender में महेंद्र सिंह धोनी से मिलने पहुंचे राम चरण, सामने आया वीडियो
punjabkesari.in Tuesday, Oct 10, 2023 - 01:17 PM (IST)
ऑटो डेस्क. साउथ सुपरस्टार राम चरण को एक्टिंग के साथ-साथ गाड़ियों का भी काफी शौक है। हाल ही में एक्टर अपनी Land Rover Defender में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मिलने उनके मुंबई स्थित आवास पर पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। दोनों ने इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर भी की हैं।

बता दें एक्टर राम चरण की लैंड रोवर डिफेंडर कार महाराष्ट्र राज्य में पंजीकृत है। भारत में डिफेंडर कारों की बिक्री कुछ सालों के लिए बंद कर दी गई थी। लेकिन बाद में फिर से कारों की बिक्री शुरू हो गई है। इसके साथ ही कई फिल्मी सितारों ने इस कार को खरीदा है।
इस कार में 291mm का विशाल ग्राउंड क्लीयरेंस प्रदान करती है। इसके साथ ही इस कार में 38-डिग्री एप्रोच एंगल और 40-डिग्री डिपार्चर एंगल मिलता है। डिफेंडर से पहाड़ों और जंगली सड़क पर भी आसानी से यात्रा की जा सकती है। Land Rover ने पिछले दिनों इसे नए इंजन विकल्प के साथ पेश किया है।

