Ola Electric जल्द ही लॉन्च करेगी Holi Special Edition, सीईओ ने ट्ववीट कर दी जानकारी

punjabkesari.in Friday, Mar 10, 2023 - 11:15 AM (IST)

ऑटो डेस्क: ओला इलेक्ट्रिक ने हाल ही में इस बात की पुष्टि की है कि वह होली थीम पर बेस्ड ओला एस1 स्कूटर का स्पेशल एडिशन को पेश करेगी। इस एडिशन के केवल 5 यूनिट्स ही पेश किए जाएंगे। होली थीम पर बेस्ड होने के चलते इसमें कई सारे रंग होंगे। नई कलर थीम के अलावा इसके फीचर्स और मकैनिकल पार्ट में कोई बदलाव नही किए जाएंगे।

PunjabKesari

कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने अपने ट्वीट में कहा कि ग्राहकों की डिमांड के चलते इस नए एडिशन को पेश किया गया है। अपने ट्वीट में लिखा- “लोकप्रिय मांग के कारण, हम इनमें से 5 को विशेष होली संस्करण के रूप में बनाएंगे”। इसी के साथ उन्होंने नए एडिशन की तस्वीर भी शेयर की है।

ओला एस 1 स्पेशल एडिशन में ऑरेंज, ब्लू, येलो, रेड औऱ ग्रीन कलर का कॉम्बिनेशन दिया गया है। अनुमान है कि अपकमिंग हफ्ते में इसके बारे में डिटेल्स शेयर की जाएंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News