Moto Morini भारत में लॉन्च करने जा रही है 4 नई बाइक्स
punjabkesari.in Saturday, Jul 09, 2022 - 02:09 PM (IST)
ऑटो डेस्क: भारत में लगातार दो-पहिया वाहनो की मांग बढ़ रही है। जिसे ध्यान में रखते हुए कुछ विदेशी कंपनियां अपने वाहनों के ज़रिए भारत में पांव जमाने के बारे में सोच रही हैं। हाल ही में खबर आई है कि एक इटालियन मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Moto Morini बहुत जल्द इंडियन मार्केट में अपनी 4 नई बाइक्स लॉन्च करने वाली है।

कंपनी द्वारा पेश किए जाने वाली 4 नई बाइक्स में 2 adventure tourers, एक retro street और एक scrambler शामिल होगी। जोकि 650 cc लिक्विड-कूल्ड पैरेलल ट्विन इंजन द्वारा संचालित होंगी। इसके अलावा भारत के लिए कंपनी के लाइनअप में मौजूद Seiemmezzo 6 ½ में 649 cc का इंजन दिया जाएगा, जोकि 8250rpm पर 55 hp की पावर और 7000rpm पर 54Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगी।

आपको बता दें कि सन 1937 में अल्फोंसो मोरिनी द्वारा यह कंपनी स्थापित की गई थी,जोकि उस समय की प्रतिष्ठित इतालवी मोटरसाइकिल निर्माताओं में से एक थी और 1950 से 60 के दशक के दौरान हल्के, तेज दौड़ वाली बाइक बनाने के लिए काफी प्रसिद्ध भी हुई थी। कंपनी के अनुसार इन बाइक्स का उपयोग आप रोज़ आने-जाने के लिए भी किया जा सकता है। जिसके चलते यह लोगों द्वारा काफी पसंद भी की जाएगी। हालांकि बात करें फीचर्स की तो इसमें ईगल आई डबल-लेंस फुल-एलईडी हेडलाइट्स, डीआरएल के साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और 5 इंच की टीएफटी स्क्रीन के साथ एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है,जोकि इसे एक अट्रैटिव और कंप्लीट लुक देते हैं।
