मारुति बहुत जल्द लॉन्च करने वाली है स्विफ्ट के फेसलिफ्ट वर्जन, जानें क्या होगा खास

punjabkesari.in Friday, Aug 12, 2022 - 12:50 PM (IST)

ऑटो डेस्क: Maruti बहुत जल्द स्विफ्ट के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करने वाली है। इस न्यू जेनरेशन मॉडल को हाल ही में सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। लेकिन टेस्टिंग के दौरान यह पूरी तरह से कवर की हुई थी। लॉन्चिंग को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे 2023 में लॉन्च किया जाएगा।

ऐसा कहा जा रहा है कि इस फेसलिफ्ट वर्जन में कई मौजूदा मॉडल की तुलना में कई सारे अपडेट्स किए गए हैं। यह अपडेट्स कॉस्मैटिक बदलावों के रुप में कि जाएंगे। मुख्य बदलावों की बात करें तो इसमें बदले हुए डोर हैंडल्स दिए जाएंगे। इसके अलावा इसमें रिडिज़ाइन किया हुआ एक्सटीरियर ग्रिल, नए LED लाइट्स और टेलगेट भी दिए जाने वाले हैं।

इंटीरियर की बात करें तो फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी सामने नही आई है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें कुछ नए फीचर्स जैसे- टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन,वॉयरलैस चार्जिंग, नया डैशबोर्ड शामिल किया जा सकता है। मारुति सुज़ुकी फेसलिफ्ट में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिए जाने की संभावना है। जिसे 5-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबाक्स के साथ जोड़ा जाएगा। फिलहाल कंपनी ने इसके लिए कोई भी ऑफिशियल डिटेल्स साझा नहीं की है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Akash sikarwar

Recommended News

Related News