लॉन्च से पहले सड़क पर स्पॉट हुई Maruti Suzuki Fronx, सामने आया वीडियो

punjabkesari.in Tuesday, Mar 21, 2023 - 04:46 PM (IST)

 ऑटो डेस्क: Maruti Suzuki बहुत जल्द Fronx को मार्केट में पेश करने वाली है। इस नई क्रॉसओवर को ऑटो एक्सपो 2023 में अनवील किया था और यह कंपनी के मौजूदा मॉडल बलेनो पर आधारित होगी। फिलहाल कंपनी ने इसे लॉन्च नही किया गया। लेकिन यह नई कार सड़क पर देखी गई है। 

PunjabKesari

हाल ही में एक YouTube शॉर्ट्स वीडियो सामने आया है, जिसमें एक Nexa नीले रंग की Maruti Suzuki Fronx सड़क पर दिखाई दे रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि Fronx मारुति Baleno हैचबैक की तुलना में थोड़ी बड़ी है। हालांकि इसका फ्रंट प्रोफाइल Grand Vitara SUV से प्रेरित है। इसके एक्सटीरियर में चौड़े क्रोम-गार्निश्ड ग्रिल और स्प्लिट हेडलैंप डिज़ाइन, प्रोजेक्टर एलईडी शामिल की गई हैं।

PunjabKesari

 रियर में देखा जा सकता है कि इसमें अट्रैक्टिव लाइटबार से जुड़े एलईडी टेललैंप दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें स्किड प्लेट और बॉडी क्लैडिंग और उच्च ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है,जिसके चलते इसे आसानी से उबड़-खाबड़ रास्तों पर चलाया जा सकता है। 

वीडियो देख यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फ्रॉक्स का टॉप अल्फा वेरिएंट हो सकता है। फिलहाल जिस कार को स्पॉट किया गया है उसमें रियरव्यू मिरर और 16 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

<>


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News