इस फेस्टिव सीजन Mahindra मचाएगा धमाल, 3 नए SUV लॉन्च करने को है तैयार, जानें सबकुछ

punjabkesari.in Monday, Sep 29, 2025 - 08:18 PM (IST)

ऑटो डेस्क: महिंद्रा इस फेस्टिव सीजन में लगातार तीन नई SUV लॉन्च करने जा रही है। कंपनी की लॉन्चिंग श्रृंखला की शुरुआत 6 अक्टूबर को अपडेटेड Bolero Neo और स्टैंडर्ड Bolero से होगी। इसके कुछ दिनों बाद महिंद्रा फेसलिफ्टेड Thar 3-door को भी बाजार में पेश करेगी। इसके अलावा, कंपनी अपनी पॉपुलर XUV700 रेंज को अगले साल की शुरुआत में रिफ्रेश वर्जन के साथ लॉन्च करने की योजना बना रही है।

Bolero Neo में अपडेट्स
Bolero Neo पहले TUV300 के नाम से उपलब्ध थी, जिसे 2021 में नया नाम मिला था। अब यह इसका दूसरा फेसलिफ्ट है। नई कार में अपडेटेड ग्रिल, हल्का बदला हुआ बंपर और केबिन के अंदर छोटे-मोटे बदलाव किए गए हैं। टॉप वेरिएंट्स में नई अपहोल्स्ट्री और कुछ अतिरिक्त फीचर्स दिए जा सकते हैं। डीलर्स के अनुसार, महिंद्रा ने सस्पेंशन को और आरामदायक बनाने के लिए ट्यून किया है। इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा।

स्टैंडर्ड Bolero में हल्के बदलाव
Bolero Neo के साथ ही महिंद्रा अपनी स्टैंडर्ड Bolero में भी छोटे-मोटे अपडेट करेगी। इसमें हल्के कॉस्मेटिक बदलाव और केबिन में कुछ सुधार किए जाएंगे ताकि यह और फ्रेश लगे। दो दशक से अधिक समय से महिंद्रा की सबसे भरोसेमंद SUV रही Bolero आज भी छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी बनी हुई है।

Thar 3-door फेसलिफ्ट
Bolero के बाद कंपनी का फोकस Thar 3-door फेसलिफ्ट पर होगा। अक्टूबर 2020 में लॉन्च हुई दूसरी पीढ़ी की Thar अब तक 2.59 लाख से अधिक यूनिट्स बेच चुकी है। नए फेसलिफ्ट वर्जन में बड़े Thar मॉडल से कई अपडेट्स लिए जाएंगे, जैसे प्रीमियम केबिन, सॉफ्ट-टच मटेरियल्स और टॉप वेरिएंट्स में बड़ा इंफोटेनमेंट स्क्रीन। बाहरी डिज़ाइन में बड़े बदलाव की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इंजन लाइन-अप वही रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Shubham Anand

Related News