महिंद्रा थार ने भारत में पूरे किए 2 साल, कंपनी ने कई बार किया कीमतों में इज़ाफा
punjabkesari.in Sunday, Oct 09, 2022 - 02:43 PM (IST)

ऑटो डेस्क: सेकेंड जेनेरेशन Mahindra Thar ने भारतीय बाजार में 2 साल पूरे कर लिए हैं। दो साल के बाद भी इस ऑफ-रोडर को ग्राहकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। लगातार बढ़ती हुई पापुलेरिटी के चलते ही ग्राहकों को थार पर 6 महीने तक का वेटिंग पीरियड भी दिया जा रहा है। हालांकि इस सफर के दौरान थार को कई बार अपडेट भी शामिल किया गया, जिसके चलते इसकी कीमतों में भी इजाफा किया गया था।
वर्तमान समय में सेकेंड जेनरेशन थार के एएक्स एसटीडी और एएक्स वेरिएंट सेल के लिए उपलब्ध नही है। इन वेरिएंट्स को बंद करने के पीछे के कारण कम डिमांड और सेफ्टी रेटिंग को बताया गया है। इसके अलावा लाइनअप में मौजूद अन्य वेरिएंट्स में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं।
दूसरी ओर डीजल इंजन ऑप्शन को 4 ट्रिम ऑप्शन- AX(O) Convertible, AX(O) Hard Top, LX Convertible, और LX Hard Top में पेश किया गया है। जिसमें कंपनी ने AX Fixed Soft Top ट्रिम को बंद कर दिया है।
जानकारी के लिए बता दें कि महिंद्रा बहुत जल्द भारतीय बाज़ार में 5-डोर जिमन्नी को बहुत जल्द लॉन्च करने वाली है। जिसे पहले 2023 ऑटो एक्सपो के दौरान शोकेस किया जाएगा।
<>
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Anant Chaturdashi: आज अनंत चतुर्दशी पर इस विधि से करें पूजा, हर मनोकामना हो जाएगी पूरी

भाजपा का 2024 के चुनावों को लेकर रोहतक में होगा मंथन

Chanakya Niti: इस तरह के लोगों से भगवान हमेशा रहते हैं प्रसन्न, देखें क्या आप भी हैं उनकी गिनती में

Anant Chaturdashi: आज इस कथा को पढ़ने से मिलेगा राजयोग का सुख