महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार ने हासिल की 200 किमी/घंटा की रफ्तार, कंपनी ने जारी किया टीजर

punjabkesari.in Monday, Sep 11, 2023 - 05:36 PM (IST)

ऑटो डेस्क. Mahindra की पहली इलेक्ट्रिक कार को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब कंपनी कई नई इलेक्ट्रिक कार्स पर काम कर रही है। हाल ही में कंपनी ने एक टीजर जारी किया है, जिसमें चेन्नई में महिंद्रा की एसयूवी प्रोविंग ट्रैक पर BE.05, XUV.e8 और XUV.e9 को 200 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ते हुए देखा जा सकता है।

PunjabKesari
Mahindra ने XUV.e9 के प्रोटोटाइप को दिखाया था, जिसे कई बार टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया है। ये इलेक्ट्रिक कार XUV.e8 का कूपे वर्जन है। BE.05, XUV.e8 और XUV.e9 तीन गाड़ियों को चेन्नई में महिंद्रा की एसयूवी प्रोविंग ट्रैक पर अपना जलवा दिखाते हुए देखा जा सकता है। महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों में से किस एक ने स्पीडोमीटर पर 200 किमी/घंटा छू लिया। हालांकि महिंद्रा ने यह नहीं दिखाया कि इन तीन वाहनों में से कौन सा वाहन इतनी प्रभावशाली गति से भागने में सक्षम है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur

Related News