Mahindra ने फिर से बढ़ाए Scorpio-N के दाम, जानें पहले से कितनी हुई महंगी ये कार
punjabkesari.in Tuesday, Sep 19, 2023 - 02:32 PM (IST)

ऑटो डेस्क: फेस्टिव सीज़न को देखते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक बार फिर से स्कॉर्पियो एन की कीमतों में इज़ाफा कर दिया है। कंपनी ने इस एसयूवी की नई प्राइज़ लिस्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। इस बार इसकी कीमतों में 21,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
बता दें कि स्कॉर्पियो एन 5 वेरिएंट्स और 2 इंजन ऑप्शन में अवेलेबल है। इसके टॉप स्पेक डीज़ल Z8L 4WD वेरिएंट में 2000 रुपए की बढ़ोतरी की है। इसके अलावा Z4 E डीज़ल 4WD वेरिएंट में 81,000 का इजाफा किया है। इससे पहले कंपनी ने 2 बार इसकी कीमतों को बढ़ाया था।