लेक्सस भारत में इलेक्ट्रिक लाइनअप का विस्तार करने की बना रही योजना, 2026 में लॉन्च कर सकती है 2 गाड़ियां
punjabkesari.in Monday, Dec 04, 2023 - 09:53 AM (IST)

ऑटो डेस्क. लेक्सस साल 2026 में भारत में अपने इलेक्ट्रिक लाइनअप का विस्तार करने के बारे में सोच रही है। हाल ही में लेक्सस ने जापान मोबिलिटी शो में कंपनी ने अपनी LF-ZC और LF-ZL जैसी गाड़ियों को शोकेश किया है। इन दोनों गाड़ियों को लेक्सस भारतीय मार्केट में भी उतार सकती है। कंपनी का लक्ष्य 2035 तक केवल इलेक्ट्रिक गाड़ियों के निर्माण करने का है।
भारत में लेक्सस ने 2017 में एंट्री की थी और तब से कंपनी की बिक्री काफी इजाफा हुआ है। ऐसे में भारतीय बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी भी बढ़ रही है। इस बारे में बात करते हुए लेक्सस इंडिया के अध्यक्ष नवीन सोनी ने कहा- "पिछले 2 वर्षों से देश में बिक्री हर साल दोगुनी हो गई है।" बता दें कि लेक्सस के बिक्री के आंकड़े टोयोटा कंपनी के साथ मिलाकर ही पेश किए जाते हैं।