जानें जुलाई में एसयूवी सेगमेंट कौन सी कार ने हासिल किया पहला स्थान

punjabkesari.in Saturday, Aug 05, 2023 - 05:37 PM (IST)

ऑटो डेस्क: जानिए बीते महीने कौन सी एसयूवी रही पहले स्थान पर-

PunjabKesari

Maruti Brezza-

मारुति ब्रेज़ा ने जुलाई में काफी अच्छा प्रद्रर्शन किया है। कंपनी ने जुलाई 2023 में 16,543 यूनिट्स बेची हैं। हालांकि जुलाई 2022 में इस एसयूवी के 9,709 यूनिट्स ही बिके थे। 


PunjabKesari

Hyundai Creta-

Hyundai Creta ने जुलाई में 14,062 यूनिट्स बेचे हैं। इसी के साथ वार्षिक आधार पर 11.3% की बढ़ोतरी भी दर्ज की है।

PunjabKesari

Maruti Fronx-

तीसरे नंबर पर मारुति Fronx आती है। Fronx के अबतक 13,220 यूनिट्स बिक चुके हैं।

PunjabKesari

Tata Nexon-

Tata Nexon चौथे स्थान पर आती है। कंपनी ने इसमें 13.12% की गिरावट के साथ 12,349 यूनिट बेचे हैं। कंपनी इस महीने नेक्सॉन फेसलिफ्ट को लॉन्च कर सकती है।

Tata Punch-

Tata Punch के पिछले महीने 12,019 यूनिट बिके थे। इसका मतलब वार्षिक आधार पर 9.19 % की बिक्री बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद Mahindra Scorpio की सेल में 176.68% भारी बढ़ोतरी के साथ 10,522 यूनिट्स बिके हैं।

PunjabKesari

Hyundai Venue-

जुलाई 2023 में 10,062 यूनिट्स की बिक्री के साथ सातवें स्थान पर है। इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 16.15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

PunjabKesari

Kia Seltos-

इसके बाद आठवें नंबर पर Kia Seltos आती है। पिछले महीने इस एसयूवी की 9,740 यूनिट्स बिकीं। वही सालाना आधार पर 14.04 फीसदी की ग्रोथ हुई है।

PunjabKesari

Maruti Grand Vitara-

 Grand Vitara ने लॉन्च के कुछ महीने बाद 9,079 इकाइयां बेची थी। इसी के साथ विटारा इस लिस्ट में नौवा स्थान हासिल करने में कामयाब हुई। अपने लॉन्च के कुछ ही महीनों बाद काफी लोकप्रिय हो गई है और 9,079 यूनिट्स की बिक्री के साथ नौवें स्थान पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है।

Hyundai Exter-

इस लिस्ट में हुंडई एक्सटर का नाम भी जुड़ गया है। कंपनी पहले ही माइक्रो-एसयूवी की 7,000 यूनिट्स बेच चुकी है।

<>


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News