जानिए बीते सप्ताह ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में क्या कुछ रहा खास
punjabkesari.in Saturday, Oct 21, 2023 - 12:45 PM (IST)

ऑटो डेस्क: ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए बीता सप्ताह काफी खास रहा। कई कंपनियां अपने नए मॉडल्स को लॉन्च कर रही हैं। एक नज़र डालते में जानते हैं कि क्या कुछ खास रहा इंडस्ट्री में......
2023 टाटा हैरियर और सफारी-
टाटा मोटर्स ने हैरियर के अपडेटेड मॉडल को लॉन्च कर दिया है। इसे 16.19 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।
टाटा हैरियर और सफारी फेसलिफ्ट का क्रैश टेस्ट-
हाल ही में अपडेटेड टाटा हैरियर और सफारी ने ग्लोबल एनसीपी क्रैश टेस्ट पास किया है। इन दोनों मॉडल्स को टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली है। एडल्ट सेफ्टी के लिए 33.05 अंक मिले हैं, जिसके चलते इसे 5-स्टार रेटिंग मिली है।
मारुति सुजुकी माइलस्टोन-
मारुति सुजुकी ने भारत में 25 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा हासिल कर लिया है और यह देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान बन गई है। वर्तमान में इसके कंपेरिज़न में डिजायर, हुंडई ऑरा, होंडा अमेज़, टाटा टिगोर जैसी गाड़ियां हैं, लेकिन अब तक कोई भी कार इतना सेल आंकड़े हासिल नही कर पाई है। इसी के साथ इसका मार्केट शेयर 50% का है।
महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट-
Mahindra XUV300 फेसलिफ्ट के स्पॉई शॉट्स सामने आए थे।
नई बीएमडब्ल्यू लॉन्च-
बीएमडब्ल्यू ने भारत में i7 M70 xDrive और 740d M स्पोर्ट को लॉन्च किया है। नए वेरिएंटस का प्रोडक्शन चेन्नई प्लांट में किया है। वेरिएंट 740d M स्पोर्ट को 1.81 करोड़ रुपए और i7 M70 xDrive को 2.50 करोड़ रुपए के प्राइज़ पर उतारा गया है।
ऑडी एस5 स्पोर्टबैक प्लैटिनम एडिशन-
ऑडी ने अपने S5 Sportback Platinum Edition को भारतीय बाजार में उतार दिया है। इस कार की शुरुआती कीमत 81.57 लाख है। यह कार 2 कलर ऑप्शन- डिस्ट्रिक ग्रीन और माइथॉस ब्लैक में पेश की गई है।
लेम्बोर्गिनी ह्यूराकन स्टेराटो डिलीवरी-
Lamborghini ने Huracan Sterrato कार की पहली यूनिट भारत पहुंच पेश कर दी है।