kawasaki ने भारत में लॉन्च की 2022 Ninja 1000SX

punjabkesari.in Friday, Nov 26, 2021 - 04:53 PM (IST)

ऑटो न्यूज़: kawasaki ने भारत में 2022 Ninja 1000SX  को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट मॉडल Sports tourer को 11.40 लाख की कीमत के साथ पेश किया है। नई kawasaki में दो-कलर ऑप्शंस- Emerald Blazed Green और Metallic Matte Graphene Steel Grey दिए गए हैं। कंपनी ने इस नए मॉडल की बुकिंग्स शुरु कर दी है और दिसबंर के महीने में इसकी डिलीवरी शुरु किए जाने का अनुमान है।

कंपनी ने इस बाइक में 1,043cc का इंजन दिया है,जो 10,000rpm पर 140bhp की पॉवर और 8000 की 111Nm का टार्क जनरेट कर सकता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स भी शामिल किया गया है। इसमें एक बाई-डायरेक्शनल क्विक-शिफ्टर का इस्तेमाल भी किया गया है।

बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें सिंगल साइडेड मफलर, फुल-एलईडी लाइटिंग और एक बड़ी विंडशील्ड को शामिल किया गया है। इसी के साथ 4.3 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर,ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और काफी सारे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।

इसी के साथ आपको यह भी बता दें कि कावासाकी ने इंडिया में नई रेट्रो स्टाइल मोटरसाइकिल Kawasaki Z650RS को भारत में 6.65 लाख रूपये की कीमत के साथ लॉन्च किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Piyush Sharma

Recommended News

Related News