Hyundai ने चुपचाप बंद की Kona इलेक्ट्रिक कार! वेबसाइट से हुई गायब

punjabkesari.in Monday, Jun 24, 2024 - 03:31 PM (IST)

ऑटो डेस्क. Hyundai Motor अपनी Kona इलेक्ट्रिक कार को अपनी वेबसाइट से हटा दिया है। ऐसा लग रहा है कि कंपनी ने इसे बंद करने का फैसला किया है। हालांकि, हुंडई ने इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। भारत में कोना इलेक्ट्रिक को कभी अपडेट नहीं किया और यह ब्रांड द्वारा भारत में लाया गया पहला इलेक्ट्रिक वाहन था। हालांकि, पुराने इंटीरियर डिजाइन और ज्यादा महंगी होने के कारण इसे खास पसंद नहीं किया गया है। कंपनी इसकी जगह पर क्रेटा ईवी को लेकर आ सकती है।


पावरट्रेन

PunjabKesari
Kona EV में दो बैटरी पैक मिलते हैं, जिसमें पहला 48.4 kWh और दूसरा 39.2 kWh बैटरी पैक है। इसका बड़ा बैटरी पैक सिंगल चार्ज पर 490 km की WLTP साइकिल रेंज देता है। इसकी भारत में शुरुआती कीमत 23.84 लाख रुपये है और कंपनी इस पर ऑफर दे रही थी। 

PunjabKesari
हुंडई मोटर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तरुण गर्ग ने हाल ही में एक बातचीत में पुष्टि की थी कि उच्च मात्रा में बिक्री को लक्षित करने वाला उनके ब्रांड का पहला इलेक्ट्रिक वाहन जनवरी 2025 में लॉन्च किया जाएगा। ये अपकमिंग मॉडल क्रेटा ईवी ही होने वाला है, जिसे भारत के साथ-साथ विदेशों में भी कई बार परीक्षण करते हुए देखा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News