एक्टिवा और डियो के नए वेरिएंट लाएगी होंडा, जानिए क्या होंगे बदलाव

punjabkesari.in Friday, Sep 17, 2021 - 05:38 PM (IST)

ऑटो डेस्क; फैस्टिव सीजन में होंडा कंपनी भारत में एक्टिवा और डियो स्कूटर के नए वेरिएंट लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी के दिल्ली RTO में जमा किए डॉक्यूमेंट्स के बाद यह जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक होंडा एक्टिवा 6G के दो और डियो स्कूटर 4 नए वैरिएंट मिलेंगे।

दोनों ही मॉडल में 109.51 cc का इंजन मिलने वाला है। होंडा एक्टिवा 6G 8,000rpm पर 7.86hp और 5,250rpm पर 8.79NM जनरेट कर सकेगी। अगर बात करें डियो स्कूटर के इंजन की तो इसमें 8,000rpm पर 7.65hp और 4,750rpm पर 9Nm  जनरेट कर सकेगा।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक होंडा एक्टिवा दो वेरिएंट 6जी और एक्टिवा 6 जी एलईडी वेरिएंट में आने वाली है। नाम के मुताबिक एक्टिवा एलईडी में पूरा एलईडी सेटअप मिल सकता है। इसके अलावा कंपनी कुछ नए बदलाव अलॉय व्हील्स में कर सकती है। इससे पहले मौजूदा Activa 6G में आपको स्टील व्हील मिलते थे।

होंडा Dio की बात करें तो इसे चार नए वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा। इन वैरिएंट्स को कंपोजिट कास्ट व्हीकल्स के साथ-साथ डिजिटल स्पीडोमीटर, कंपोजिट कास्ट व्हील और 3D लोगो के साथ पेश किया जाएगा। अनुमान है कि भविष्य में होंडा स्कूटर के कुछ नए वेरिएंट्स को लॉन्च किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Piyush Sharma

Related News