Honda ने इन बाइक्स के लिए लॉन्च किया Repsol Edition, मिलेगा नया डिज़ाइन और खास फीचर्स

punjabkesari.in Friday, Sep 22, 2023 - 02:00 PM (IST)

ऑटो डेस्क: Honda Motorcycle and Scooter India ने Hornet 2.0 और Dio 125 (डियो 125) 2023 Repsol Editions लॉन्च किए हैं। ये  मॉडल देश में  केवल होंडा डीलरशिप पर ही अवेलेबल होंगे। इन नए एडिशन में कॉस्मेटिक चेंज किए हैं। जानते हैं इन एडिशंस के बारे में-

PunjabKesari

Hornet 2.0 Repsol Edition-
हॉर्नेट 2.0 को रेप्सोल रेसिंग स्ट्राइप्स के साथ रॉस व्हाइट और वाइब्रेंट ऑरेंज की समान डुअल-टोन कलर स्कीम में पेश किया है। वही इसमें 184.40cc, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर BSVI OBD2 अनुपालक PGM-FI इंजन दिया है। यह इंजन 17.03 bhp का पावर और 15.9 Nm देता है।

PunjabKesari

Dio 125 Repsol Edition-
डियो 125 रेप्सोल एडिशन रॉस व्हाइट और वाइब्रेंट ऑरेंज के डुअल टोन कलर स्कीम में पेश किया है। वही इसमें ऑरेंज कलर अलॉय व्हील्स, होंडा स्मार्ट टेक्नॉलाजी और डिटिजल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर भी दिया है। पावर के लिए Dio 125 में 123.92cc, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर BSVI OBD2 अनुरूप PGM-FI इंजन दिया है, जो  8.16 bhp और 10.4 Nm देता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News