12 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा गोगोरो क्रॉसओवर इलेक्ट्रिक स्कूटर

punjabkesari.in Monday, Nov 27, 2023 - 05:53 PM (IST)

ऑटो डेस्क. इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी गोगोरो 12 दिसंबर को भारत में अपना पहला गोगोरो क्रॉसओवर इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर आ रही है। इसकी डिलीवरी 2024 में शुरू होगी। कंपनी ने इस स्कूटर को अक्टूबर में पेश किया था। यह आकार में सबसे बड़ा गोगोरो स्कूटर बताया जा रहा है, जिसका व्हीलबेस 1,400mm से अधिक है। महाराष्ट्र में इसका प्रोडक्शन शुरू भी हो चुका है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.5 लाख रुपये एक्स-शोरूम के आस-पास हो सकती है।

PunjabKesari


पावरट्रेन

इस स्कूटर की राइडर सीट के नीचे एक कॉम्पैक्ट कम्पार्टमेंट में 2 स्वैपेबल बैटरी पैक रखे जाते हैं, जिनकी क्षमता करीब 1.6kWh है। इस सेटअप से करीब 100 किलोमीटर की दूरी तय की जा सकती है। इसमें 3kW से कम पावर आउटपुट और 60-65 किमी/घंटा की टॉप स्पीड मिलने की उम्मीद है। गोगोरो ने पहले से ही दिल्ली-NCR क्षेत्र में कुछ बैटरी-स्वैपिंग स्टेशन स्थापित किए हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News