Maruti से लेकर Toyota तक ये 3 गाड़ियां अगले सप्ताह होने जा रही हैं लॉन्च, आप कौन सी गाड़ी खरीदेंगे..

punjabkesari.in Thursday, Sep 22, 2022 - 11:51 AM (IST)

ऑटो डेस्क: सितंबर महीने का आखिरी सप्ताह भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए काफी खास होने वाला है। अगले सप्ताह इंडियन मार्केट में 3 नई गाड़ियां एंट्री करने जा रही हैं।  जिनमें मारुति, टाटा और टोयोटा की गाड़ियां शामिल हैं। विस्तार में जानते हैं कि कौन सी कंपनी अपने कौन से मॉडल को लॉन्च करने जा रही है-

New Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 Unveiled LIVE Highlights: Fuel  Efficiency, Features and more | Auto News | Zee News

Maruti Suzuki Grand Vitara-  अगले सप्ताह लॉन्च होने वाली गाड़ियों की लिस्ट में पहला नाम आता है Maruti की नई SUV, Grand Vitara का। यह कंपनी की मोस्ट अवेटेड एसयूवी है, जिसकी लॉन्च से पहले ही कंपनी ने बुकिंग्स लेना स्टार्ट कर दिया है। और अबतक इसके लिए 55 हजार से ज्यादा की बुकिंग्स हासिल की गई हैं। Grand Vitara को हाइब्रिड टेक्नालाजी के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा यह 6 वेरिएंटस् में सेल के लिए उपलब्ध होगी।

PunjabKesari

Tata Tiago EV- भारत में लगातार बढ़ती हुई ईवी की डिमांड को देखते हुए कार निर्माताओं का फोकस ईवीस की की तरफ बढ गया है। कंपनियां धीरे-धीरे पेट्रोल और डीज़ल वाहनों के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को भी लॉन्च कर रही हैं। एक बार फिर से इसी तर्ज पर चलते हुए टाटा भी अगले हफ्ते टियागो के ईवी मॉडल को लॉन्च करने जा रही है। जोकि कंपनी की ईलेक्ट्रिक सेगमेंट में पेश की जाने वाली कंपनी की तीसरी कार होगी। और इसकी कीमत 10 लाख रूपए के आस-पास रखी जाएगी।   

Toyota Camry Flex Fuel- Toyota भारत में 28 सितंबर को अपनी नई कार टोयोटा कैमरी को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी की यह नई कार फ्लेक्स फ्यूल इंजन पर बेस्ड होगी। जिसके बारें में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसा माना जा रहा है कि इसकी लॉन्चिंग के दिन ही सभी डिटेल्स का खुलासा किया जाएगा।

<>


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News