1 अक्टूबर से हीरो की इस नई बाइक को खरीदा होगा महंगा, कंपनी ने इतना किया इज़ाफा
punjabkesari.in Monday, Sep 25, 2023 - 03:01 PM (IST)

ऑटो डेस्क: 1 अक्टूबर से हीरो करिज़्मा XMR 210 को खरीदना महंगा होने वाला है। कंपनी इसकी कीमत में 7000 रुपए का इज़ाफा करने वाली है। यह बाइक वर्तमान में 1.72 लाख रुपए के प्राइज़ पर अवेलेबल है। कीमत बढ़ोतरी के बाद इसका नया मूल्य 1.79 लाख होगा।
बीते महीने इस बाइक की कीमतों का ऐलान किया गया था। इच्छुक ग्राहक कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 3000 रुपए का बुकिंग टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं।